HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : चाय की दुकान, परोस रहा था Mcdowell RUM, चढ़ा पुलिस...

अल्मोड़ा : चाय की दुकान, परोस रहा था Mcdowell RUM, चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

चाय—पानी की दुकानों में शराब परोसे जाने की सूचना पर जब पुलिस ने एक दुकान की तलाशी ली तो वहां दुकान स्वामी द्वारा चाय के स्थान पर शराब परोसे जाने का मामला सामने आया। जिस पर आरोपी को ​शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत थाना द्वाराहाट क्षेत्र में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा होटल ढाबों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान कस्बा द्वाराहाट में मुख्य चौराहे के पास चाय पानी का होटल चलाने वाले एक व्यक्ति गोपाल साह उम्र करीब 48 वर्ष पुत्र स्व. देवीलाल साह निवासी ग्राम विजयपुर थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा जो अपने होटल में लोगो को अवैध रूप शराब पिलाता हुआ पाया गया।

तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से अंग्रेजी शराब मैकडाउल Mcdowell’s XXX RUM की दो बोतल भरी हुई व एक आधी भरी हुई तथा 03 खाली बोतले बरामद हुई। उक्त व्यक्ति को मौके पर धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

शराब पीकर सार्वजनिक स्थान उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार

रात्रि में कमलघाट कस्बा द्वाराहाट में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर द्वाराहाट पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शंकर दत्त जोशी उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र पीताम्बर दत्त जोशी निवासी ग्राम दीपाकोट, भगौती को शराब पीकर शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments