HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बेतालेश्वर मंदिर में सुंदरकांड, किया खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण

अल्मोड़ा : बेतालेश्वर मंदिर में सुंदरकांड, किया खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। (Betaleshwar Temple, Almora) आज बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस बार भी माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रात: 08 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोपहर 12 बजे महादेव को भोग तथा कन्या पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। माघी खिचड़ी का प्रसाद सैकड़ों भक्तों द्वारा लिया गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. सूरज साह की स्मृति में गरम कपड़े व कम्बलों का वितरण किया गया। यह आयोजन मंदिर के महंत राहुल गिरी महाराज एवं पुजारी दिनेश जोशी के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों की उपस्थिति रही।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ऐतिहासिक बेतालेश्वर मंदिर में इस आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मनोज वर्मा, अमय साह, विकास कलौजिया, आशीष जोशी, कार्तिक साह, राजेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान किशन सिंह बिष्ट, प्रधान पति विनोद कनवाल, दिनेश गोयल, हरीश कनवाल, विक्की वि​ष्ट, नीरज रावत, विजय रावत, लाल सिंह, कपिल कनवाल, अनिल कनवाल, अर्जुन कनवाल, किशन कनवाल, राजू कनवाल, दीपक जीना, राहुल कनवाल, गौरव बनकोटी, दीपक कनवाल, नरेन्द्र सिंह कनवाल, मनीष साह, दीपक तिवारी, प्रमोद कुमार, यजुवेन्द्र साह, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, दीप जोशी, दीपक तिवारी, सागर रावत, शुभम वर्मा, मुकेश जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें - सिटोली के ग्वल देवता में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments