HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वरिष्ठ पत्रकार दीवान नगरकोटी का आकस्मिक निधन, शोक

अल्मोड़ा : वरिष्ठ पत्रकार दीवान नगरकोटी का आकस्मिक निधन, शोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष दीवान नगरकोटी का 62 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और बीते कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई थी। गाजियाबाद में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में धार की तूनी निवासी दीवान नगरकोटी एक मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे। वह कैंसर रोग से पीड़ित थे, इसके बावजूद वह लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। उन्होंने कभी अपने मित्रों को अपनी बीमारी का अहसास भी होने नहीं दिया। बीते दिनों अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया था। जहां से वह घर आ गये थे, लेकिन पुन: स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि दीवान नगरकोटी दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रभारी रहे थे। इसके बाद वह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में भी रहे। वह उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी और लोक वाहिनी से भी रहे थे। इधर दीवान नगरकोटी के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर नगर के तमाम पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। जिला पत्रकार संगठन के महासचिव राजेंद्र रावत सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments