ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलित सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने मंगलवार को यहां गांधी पार्क में दो घंटे का धरना दिया। इस दौरान डीडीए की खिलाफत करते हुए इसे समाप्त करने की मांग दोहराई। उन्होंने पहाड़ में डीडीए को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि कई सालों से इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, मगर सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है। उन्होंने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
धरना व प्रदर्शन में पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, पूरन सिंह रौतेला, ललित मोहन पंत, दिनेश पिल्खवाल, शहाबुद्दीन, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रतेश कुमार पांडे, हेम चंद्र जोशी, रोबिन मनोज भंडारी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

