HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शोभा जोशी व प्रकाश रावत बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से...

अल्मोड़ा : शोभा जोशी व प्रकाश रावत बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

किट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन (kiteskraft productions) द्वारा दिल्ली में आयोजित Indian Glory Award में राष्ट्रीय जनसेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत को बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा शिक्षा, कला, साहित्य, स्वास्थ, समाज सेवा और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों जैसे श्रेणियां के विजेताओं की सभा का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में वक्ताओं और पेनेलिस्टों के रूप में प्रसिद्ध हस्तियों सुश्री मांडवी त्रिपाठी, डॉ. वेंकट कुमार, तिरव राम और विशाल जोशी सहित तमाम गणमान्य हस्तियां ने भाग लिया। इस दौरान एक बार फिर क्राफ्ट प्रोडक्शन ने समाज के सभी वर्गों के सम्मानित व्यक्तियों को को सम्मानित करने की पहल की। जिसमें समाज सेवा में उत्तम कार्य कर रहे राष्ट्रीय जनसेवा समिति के महासचिव प्रकाश रावत व अध्यक्ष शोभा जोशी को सम्मानित किया गया। इधर तमाम लोगों ने यह सम्मान मिलने पर श्रीमती शोभा जोशी व प्रकाश रावत को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments