HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 4 अगस्त को सावल मेला, होंगी विविध प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा : 4 अगस्त को सावल मेला, होंगी विविध प्रतियोगिताएं

ADVERTISEMENTS

📌 महिला कल्याण संस्था की बैठक में कार्यक्रम तय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था के तत्वाधान में सावन मेले का आयोजन 4 अगस्त रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में 12 बजे से होगा। संस्था की यहां नंदादेवी में हुई बैठक में संपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

संस्था के कार्यालय नंदा देवी में हुई बैठक में तय किया गया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न प्रतियोगिताएं महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स खाने के व अन्य लगाए जाएंगे।

यह प्रतियोगिताएं रहेंगे आकर्षण का केंद्र

मुख्य आकर्षण पहाड़ी स्नैक्स होगा। संस्था ने तय किया है कि इस वर्ष भी कुमाऊनी दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता एवं सेली सजो प्रतियोगिता साथ ही विभिन्न तरह के व्यंजन प्रतियोगिता आदि सावन मेले में होंगी। सावन मेले का आयोजन 4 अगस्त रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में 12 बजे से होगा।

सावन मेले की प्रतियोगिताओं में कोई भी महिला भाग ले सकती है। दुल्हन सजो प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। प्रथम 25 से 50 वर्ष व ओल्ड इस गोल्ड 50 से अधिक उम्र की महिलाएं। दुल्हन सजो प्रतियोगिता में अपनी संस्कृति से जुड़े कुछ प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल व संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा कहा गया कि अधिक से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लें व अपनी संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाएं तथा सावन मेले का लुफ्त उठाएं।

बैठक में उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, संरक्षक आशा पंत, प्रचार प्रसार मंत्री ममता चौहान, मंजू जोशी, दीपा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, अनीता रावत, रेखा चौहान, सरला बिष्ट, मंजू रावत, गोपा नयाल, पारु उप्रेती, राधा तिवारी, प्रभा बोरा, लता भट्ट, तारा देवी, तारा नैनवाल, स्नेह लता जोशी, बिमला तिवारी, ममता कपूर, हीरा कनवाल, सुमन सनवाल, अदिति अग्रवाल पांडे आदि उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments