HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रास्ता तोड़ दिया, पर ठीक करवाने को तैयार नहीं विभाग

अल्मोड़ा : रास्ता तोड़ दिया, पर ठीक करवाने को तैयार नहीं विभाग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ पालिका के ईओ से मिले निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जाखनदेवी सेवानिधि से जीवनपुर को जाने वाला मार्ग बीते लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सिंचाई विभाग द्वारा इस मार्ग को खोदा गया था, लेकिन एक साल बीतने पर भी दुरुस्त नहीं किया गया है। मामले को लेकर अमित साह मोनू ने आज प्रतिनिधिमंडल के साथ पालिका के ईओ से मुलाकात की।

अल्मोड़ा : रास्ता तोड़ दिया, पर ठीक करवाने को तैयार नहीं विभाग
अल्मोड़ा : रास्ता तोड़ दिया, पर ठीक करवाने को तैयार नहीं विभाग

नगर पालिका के निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू आज शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिले। उन्होंने बताया की जाखन देवी सेवानिधि से जीवनपुर को जाने वाला मार्ग सिंचाई विभाग द्वारा खोद कर रास्ता तोड़ कर विगत एक वर्ष से खराब कर दिया गया है। इस समस्या के प्रति सिंचाई विभाग के अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे हैं। कुछ दिनो पूर्व इस रास्ते पर एक व्यक्ति गिर कर चोटिल हो गया था। वहां पर आने वाले बुजुर्ग महिलाएं बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सिंचाई विभाग इसमें कोई भी उचित कदम उठाने के लिए तैयार नहीं है।

टालमटोली कर रहा सिंचाई विभाग

अमित साह मोनू ने बताया कि उनकी आज सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता से भी दूरभाष पर वार्ता हुई लेकिन उन्होंने इस कार्य को जल्द करने के लिए अपनी कोई इच्छा नहीं जताई। उनके बातों से लग रहा था कि उनको लोगों की जान माल से कोई भी सरोकार नहीं है वह अपनी जिम्मेदारी है उसे भाग रहे हैं।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से निवेदन किया कि उसे रास्ते को सही करवा दिया जाए। जिससे आने—जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वार्ता करने वालो में निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, संजय जोशी, एन.डी.पांडे आदि लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments