👉 24वीं मोनेक्स सनराइजर्स उत्तराखंड जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता जारी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां एचएनबी स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हाल में 24वीं मोनेक्स सनराइजर्स उत्तराखंड जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। जूनियर बालक वर्ग में देहरादून के शशांक रावत और जूनियर बालिका वर्ग में बानी व मक्षिता मनराल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जूनियर बालक वर्ग में देहरादून के शशांक रावत ने देहरादून के इशान नेगी को 21-13, 21-15 से हराकर सेमीफानइल में जगह बनाई जबकि बालिका जूनियर वर्ग में बानी ने देहरादून की अनुश्री शर्मा को 19-21, 21-18 व 21-9 से तथा देहरादून की मक्षिता मनराल ने टिहरी की अग्रिमा डोबाल को 21-13, 21-18 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
जूनियर मिक्स डबल्स में अल्मोड़ा के सिद्धार्थ रावत व गायत्री रावत की जोड़ी ने देव बर्गली व लावण्य कार्की की जोड़ी को 1-16, 21-14 से हराया और सेमीफाइनल में पहुंचे। महिला सीनियर मुकाबले में अनुष्का जुयाल देहरादून ने टिहरी की बानी विल्सन को 21-14, 21-12, अदिति भट्ट अल्मोड़ा ने लावण्या कार्की नैनीताल को 21-12, 21-14 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के मुकाबले में शौर्य अग्रवाल देहरादून ने अमन नेगी देहरादून को 23-21, 21-14 से हराया जबकि सीनियर मिक्स मुकाबले में ध्रुव रावत अल्मोड़ा व एंजल पुनेरा पिथौरागढ़ की जोड़ी ने बोधित जोशी व कनक कालाकोटी नैनीताल की जोड़ी को 21-14, 21-9 तथा सिद्धार्थ व कनिष्का कांडपाल की जोड़ी ने जीवन बोरा व अदिति चौधरी अल्मोड़ा की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन संघ उत्तराखंड के महासचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, गोकुल मेहता, सविच डा. संतोष बिष्ट, उप सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, डीएसओ महेशी आर्या, अरूण बंग्याल, डा. नंदन बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल, दीपक पंत, हिमांशु राज, अरविंद जोशी, सुरेंद्र भंडारी, राकेश नेगी, अमृत पाल, लोकेश नेगी, हरीश अधिकारी, जीवन बोरा आदि तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

