HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बरसाती आफत ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, डेढ़ दर्जन सड़कों पर...

अल्मोड़ा: बरसाती आफत ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, डेढ़ दर्जन सड़कों पर थमे ​पहिये

ADVERTISEMENTS

👉 यात्री समेत बड़ी आबादी प्रभावित, साग-सब्जियों समेत अन्य जरूरी सामग्री के ढुलान में मुश्किलें

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बरसाती आफत ने विभिन्न सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। पहाड़ के जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच क्वारब के पास यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। इनमें एनएच, दो राज्यमार्ग व 14 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों में मलबा गिरा है और जिनमें यातायात प्रभाावित हो चला है। जिससे यात्री और बड़ी आबादी प्रभावित हो गई है। सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं।

लंबे समय से पहाड़ की लाइफ लाइन में मुसीबत बनी क्वारब की पहाड़ी इस बारिश में फिर मलबा उढ़ेल रही है। लगातार मलबा व पत्थर गिर रहे हैं और इससे इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया है, हालांकि जेसीबी मशीनें मलबा साफ करने में लगी हैं। इसके अलावा मलबा व पेड़ गिरने तथा टूटफूट से कई अन्य सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। इन सड़कों में राज्य मार्ग मेहलचौरा-बछुवाबाण-चौखुटिया व खैरना-रानीखेत और ग्रामीण मोटरमार्ग बौरमल्ला-बौरतल्ला, ज्वारनैणी-बसगांव, भनोली-जैंती, पीपना-डंगूला, चमकना-अधेथात, गुरड़ाबांज-अंडोली, पच्चीसी-कांटली, भाकुड़ा-तल्ली चनौली, गनाई-जौरासी, मंगलता-त्रिनैली, कालिका-दलमोटी, चलमोड़ी-गाड़ा-कलोटा, पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर, वेतनधार-मारकुवा बाखल सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने के प्रयास लगातार चल रहे हैं।

सड़कों के अवरूद्ध होने से लोगों की आवाजाही ठप हो गई है और कई यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं। इतना ही नहीं खाद्य सामग्री व साग-सब्जियों व अन्य जरूरी सामान का ढुलान प्रभावित हो गया है। इससे बड़ी आबादी संकट झेल रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments