HomeUttarakhandAlmoraSports News: अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने 04 विकेट से जीता टूर्नामेंट

Sports News: अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने 04 विकेट से जीता टूर्नामेंट

ADVERTISEMENTS

—प्रथम विभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां हेमवती नंदन बहुगणा स्टेडियम में आज मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में प्रथम विभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। यह मुकाबला पुलिस व शिक्षा विभाग के बीच खेला गया। जिसमें 04 विकेट से पुलिस की टीम ने मैच जीत लिया। इरफान खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शिक्षा विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 184 रन बनाए। इस टीम की ओर से नवीन बिष्ट ने 67 व दीपक रौतेला ने 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस की टीम ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। पुलिस की तरफ से इरफान ने 61 तथा लक्ष्मण कोरंगा ने 41* रनों का योगदान दिया जबकि प्रभाकर व हितेश ने 3 3 विकेट लिये। फाइनल मुकाबले के निर्णायक मौलिक मेहरा व चंदू पटवाल रहे जबकि स्कोरर दीपक सतवाल तथा कमेंटेटर ललित कनवाल रहे।

टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज दीपक रौतेला, बेस्ट गेंदबाज अरविंद टम्टा, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजू कुमार, बेस्ट विकेट कीपर सुरेंद्र भंडारी, बेस्ट कैचर विजय प्रसाद तथा अक्षय को हैट्रिक के लिए पुरुस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सीएमओ डा. आरसी पंत तथा विशिष्ट अतिथि रेडक्रास सोसायटी के मनोज सनवाल व डा. जेसी दुर्गापाल रहे। इस मौके पर अजीत कार्की, विनीत बिष्ट, अंकित पांडे, आबिद अली खान, पंकज बिष्ट, राजू लटवाल, ललित कनवाल, दीपक सतवाल, मौलिक मेहरा, पंकज रौतेला, निखिलेश बिष्ट, जगदीश चौहान, मनीष कांडपाल, चंदू पटवाल आदि कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments