ADVERTISEMENTS
कश्मीरा और कुंवर को मिला सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस के लिए मंगलवार का दिन गर्वभरा रहा, जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो पुलिस कर्मियों को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में जनपद अल्मोड़ा के उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा और आरक्षी विनोद कुंवर शामिल हैं, जिन्हें सड़क सुरक्षा जागरूकता, यातायात नियमों के प्रभावी पालन व जनता में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने दोनों पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हैं और सुरक्षित यातायात के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ADVERTISEMENTS

