HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस महकमे ने ली बिना भेदभाव के कर्तव्य निर्वहन की...

अल्मोड़ा : पुलिस महकमे ने ली बिना भेदभाव के कर्तव्य निर्वहन की शपथ

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा, 20 अगस्त। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रुप में मनाते हुए पुलिस महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सद्भावना से कार्य करने और अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने की शपथ ली। यह शपथ व सकंल्प कार्यक्रम यहां पुलिस कार्यालय समेत सभी चौकियों व थानों में आयोजित किया गया।
अल्मोड़ा में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा वीर सिंह ने पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव किये बिना ही सद्भावना से कार्य करने की शपथ दिलाई। सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों, फायर स्टेशन प्रभारी ने अपने—अपने अधीनस्थों को यह शपथ दिलाई। सोमेश्वर में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने यह शपथ दिलाई। इस संकल्प में समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments