HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अब चुनावी समर में भाजपा के दिग्गज कैलाश शर्मा, होगी...

अल्मोड़ा : अब चुनावी समर में भाजपा के दिग्गज कैलाश शर्मा, होगी कांटे की टक्कर !

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा में भाजपा के सशक्त व कद्दावर नेता कैलाश शर्मा का टिकट फाइनल हो गया है। अब तय हो चुका है कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा के कैलाश शर्मा के बीच सीधी टक्कर होगी।

गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पारंपरिक बारामण्डल सीट से अस्तित्व में आयी 52 विधानसभा अल्मोड़ा में प्रथम आम चुनाव वर्ष 2002 में भाजपा के नये प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने कांग्रेस के नये प्रत्याशी मनोज तिवारी को डेढ़ हजार मतों से हराकर जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे आम चुनाव वर्ष 2007 में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा को लगभग तीन हजार मतों से पराजित किया था। वहीं तीसरे आम चुनाव वर्ष 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भाजपा के प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान को लगभग 1200 मतों से पराजित किया था। वहीं चौथे आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुनाथ सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को साढे़ पांच हजार के लगभग मतों से हराकर विजयी प्राप्त की थी।

सीएनई ने पूर्व में ही प्रकाशित आलेख में अल्मोड़ा से भाजपा के सम्भावित प्रत्याशियों में कैलाश शर्मा के नाम का प्रमुखता से जिक्र किया था। जब टिकट के संबंध में सीएनई से कैलाश शर्मा से सवाल किया था तो उन्होंने बड़ी सादगी से उत्तर दिया था कि ”भारतीय जनता पार्टी एक संगठित व अनुशासनात्मक पार्टी है और हर फैसले हाई कमान द्वारा लिए जाते हैं। वह भाजपा के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरि है। पार्टी हाईकमान जो भी फैसला लेगी वह उन्हें स्वीकार है।” अलबत्ता सीएनई का अनुमान सही साबित हुआ, ख़बर पर मुहर लगी और कैलाश शर्मा को पार्टी नेतृत्व ने इस चुनावी समर में उतार दिया है।

जानिये अपने प्रत्याशी का पूरा परिचय —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments