HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रात 04 लाख के गांजे के साथ दबोचा तस्कर

अल्मोड़ा: रात 04 लाख के गांजे के साथ दबोचा तस्कर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में नशे के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पैनी निगाह के चलते सल्ट थानांतर्गत लगभग 4 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया गया है और इसमें लिप्त तस्कर को दबोच लिया है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा के सख्त निर्देशों के ​चलते सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस नशा मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है। इसी क्रम में सल्ट थानांतर्गत थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बीते शनिवार रात मरचूला बैरियर के पास चेकिंग के दौरान धूमाकोट सड़क से आ रही कार संख्या यूके 18पी 3836 को संदेह होने पर रोका और चेकिंग की। मैटैलिक सिल्वर कलर की इस कार की डिग्गी से कट्टे में रखा 15.985 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 03.99 रुपये आंकी है। तस्कर पंकज रावत पुत्र जगमोहन सिंह रावत, निवासी ग्राम निजड़ा फार्म, सैनिक कॉलोनी काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। रात चेकिंग करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह, अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र व दीपक कुमार, कांस्टेबल अमरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments