HomeUttarakhandAlmoraन तो ड्राइविंग लाइसेंस ना ही हेलमेट, कर रहे थे रैश ड्राइविंग,...

न तो ड्राइविंग लाइसेंस ना ही हेलमेट, कर रहे थे रैश ड्राइविंग, 03 स्कूटी सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना हेलमेट रैश ड्राइविंग करने पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 03 स्कूटी सीज कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत द्वारा लोअर मॉल रोड एवम धारानौला रोड पर चैकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग करने युवकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तीन दोपहिया वाहन सीज कर दिए। जिनमें स्कूटी संख्या UK01B5889, UK01C2615 और UK01B9185 शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों नगर क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दोपहिया वाहन चालक अकसर दिखाई दे रहे हैं। तेज रफ्तार बाइक व स्कूटर चालकों से पैदल यात्रियों को काफी खतरा महसूस होता है। खास तौर पर आर्मी कैंट एरिया में शाम 5 बजे के बाद दोपहिये में दो से अधिक सवारी बैठा, बगैर हेलमेट के तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी चलाते युवक अकसर दिखाई देते हैं। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से कैंट एरिया में रोजाना शाम और सुबह कैंट एरिया में भी चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments