HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : खुटखुनी भैरव तक पहुंच गयी वनाग्नि की लपटें, संयुक्त...

Almora News : खुटखुनी भैरव तक पहुंच गयी वनाग्नि की लपटें, संयुक्त प्रयासों से पाया काबू

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गर्मियों के पीक सीजन से पूर्व ही वनाग्नि की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। जनपद के विभिन्न जंगलों में इन दिनों आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इसी क्रम में आज सोमवार को लक्ष्मेश्वर के खुटखुनी भैरव के निकट जंगलों में आग लग गई। जिसके रिहायशी क्षेत्रों के निकट पहुंचने से तमाम नागरिक सकते में आ गये। सभासद अमित साह मोनू ने इस मामले में एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की भूमिका निर्वहन करते हुए न केवल फायर ब्रिगेड व वन विभाग के आला अधिकारियों को दी, बल्कि आग बुझाने में हर सम्भव सहयोग भी किया। सूचना मिलने पर वन विभाग पर अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंच गयी और आग पर काबू पा लिया गया। इस मौके पर लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद ​अमित साह मोनू, अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन (एलएफएम) प्रेम लाल, हरनाम सिंह, चालक पंकज सिंह, देवेंद्र गिरि, वन विभाग के भुवन टम्टा, नीरज, मनीष व चालक मनीष कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments