HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शादी में आए बिंदुखत्ता के युवक की नदी में डूबने...

अल्मोड़ा : शादी में आए बिंदुखत्ता के युवक की नदी में डूबने से मौत

ADVERTISEMENTS

📌 सैल्फी लेते वक्त पांव फिसला, मातम में बदली खुशियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बिंदुखत्ता लालकुआं से शादी में शामिल होने आए 19 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड लमगड़ा के सिरसोडा के पास सेल्फी लेते समय अचानक एक युवक नदी में जा गिरा। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कालिका मंदिर, बिंदुखत्ता लालकुआं, जिला नैनीताल निवासी कृष्णा सिंह (19 साल) पुत्र भीम सिंह बीते चार दिन पूर्व लमगड़ा ब्लॉक के लमटाना गांव में अपने नैनीहाल शादी समारोह में शामिल होने आया था।

उसे लमगड़ा विकासखंड के लमटाना गांव में 01 जून को विवाह समारोह में शिरकत करनी थी। आज मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ सिरसोडा के पास पहुंचा। जहां नदी किनारे सेल्फी लेने लगा। इस बीच अचानक उसका पांव फिसला और वह नदी में जा गिरा।

इस बीच मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाई। नदी में डूबे कृष्णा को बाहर निकाल भी लिया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। इधर घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतक के घर कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि मृतक कृष्णा पुत्र भीम सिंह फर्त्याल मूल रूप से अल्मोड़ा के डोल के रहने वाले हैं।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की संदिग्ध हालातों में मौत

बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments