HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: कैबिनेट मंत्री चुफाल व रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को नई...

Someshwar News: कैबिनेट मंत्री चुफाल व रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से किया लैस, विकास कार्यों व उपलब्धियों को हर घर—हर जन तक पहुंचाने का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल तथा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज भाजपा के मजखाली मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए आह्वान किया कि योजनाओं लाभ व विकास कार्यों की जानकारी हर घर—हर जन तक पहुंचाएं और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व रेखा आर्या आज भाजपा के मजखाली मंडल कार्य समिति की बैठक में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा व लगन का परिणाम है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता की बिजली, सड़क और पानी जैसी सबसे बड़ी मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 का दारोमदार पार्टी कार्यकर्ताओं पर ही है और भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा व मेहनत से यह पूर्ण विश्वास किया जा सकता है कि भाजपा को 2022 में फिर से सत्ता में आएगी।

कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कोरोनाकाल में भी मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने दिन रात सेवा में जुटकर न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाई, बल्कि लोगों का सहारा भी बने। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों को जन—जन तक पहुंचाने और जनता से बेहतर संवाद करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का अच्छे कार्यों से मुहंतोड़ जवाब दें।
बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल, मंडल प्रभारी बिपिन बिष्ट आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments