HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा नंदादेवी मेला: स्वांग प्रदर्शन से महिला टोलियों ने मंच पर जमाई...

अल्मोड़ा नंदादेवी मेला: स्वांग प्रदर्शन से महिला टोलियों ने मंच पर जमाई धाक

✍️ कदली वृक्ष निमंत्रित, मां के जयकारों से गूंजा पूरा वातावरण
✍️ महिलाओं की भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा भी रही खास आकर्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नंदादेवी मेले में आज महिलाओं के स्वांग दलों द्वारा निकाली गई सांस्कृतिक शोभायात्रा, मंच पर स्वांग प्रदर्शन और कदली वृक्षों के निमंत्रित करने की रस्म खासे आकर्षण रहे। जहां एक ओर दिन में चिलचिलाती धूप में 16 महिला दलों के स्वांग प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं अपराह्न कदली वृक्षों को निमंत्रित करने गए भारी संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने मां के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।

नंदादेवी मेले के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दोहपर 12 बजे मुरली मनोहर मंदिर थाना बाजार से महिला स्वांग दलों ने एकजुट होकर सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली। महिलाओं की टोलियां मां के जयकारों, भजन—कीर्तन गाते व नाचते व स्वांग रचना का प्रदर्शन करते मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंचे। इस सांस्कृतिक शोभायात्रा में कुल 16 स्वांग दल शामिल रहे। चिलचिलाती धूम में भी महिला टोलियों व दर्शकों का जोश देखने लायक था। महिला स्वांग टोलियों ने एक से बढ़कर एक स्वांग प्रदर्शन कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन पुषा सती ने किया। इसके बाद अपराह्न 3 बजे मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भव्य शोभायात्रा व ढोल नगाड़ों के साथ कदली वृक्ष आमंत्रित करने लिए रवाना हुए।

मां के भक्तों ने पूरी राह मां के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस बार कदली वृक्ष ग्राम रैलाकोट से लाए जा रहे हैं। जहां मंदिर के पुजारियों के मंत्रोच्चार के साथ कदली वृक्षों को निमंत्रित किया गया। इस निमंत्रण दल में विधायक मनोज तिवारी, मंदिर के पुजारी समेत नंदादेवी मंदिर कमेटी के अनूप साह, अर्जुन बिष्ट, रवि गोयल, मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, मीना भैसोड़ा, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, रवि गोयल, कुलदीप सिंह मेर, कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, अमरनाथ नेगी, हरीश कनवाल, मनोज भंडारी, रवि कनोजिया, सीपी वर्मा, कुलदीप मेर, हरीश भंडारी, नमन बिष्ट समेत कई लोग व अनेक महिलाएं शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments