HomeUttarakhandAlmoraनिकाय चुनाव करीब, कमर कस लें कांग्रेसजन: धामी

निकाय चुनाव करीब, कमर कस लें कांग्रेसजन: धामी

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के नगर निकाय के जिला प्रभारी, बैठक ली
✍️ संगठन कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा: भूपेंद्र भोज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार कांग्रेस के निकाय चुनाव के जिला प्रभारी एवं धारचूला के विधायक हरीश धामी आज अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने स्थानीय शिखर होटल के सभागार में अल्मोड़ा जिलांतर्गत नगर निगम, नगरपालिका व नगर पंचायतों के कांग्रेसजनों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि निकाय चुनाव सम्मुख हैं। इसलिए पार्टी जिसे भी नगर निगम, नगरपालिका व नगर पंचायत में प्रत्याशी घोषित करेगी, उन प्रत्याशियों की एकजुटता से जीत तय करना सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी होगी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए कमर कसनी होगी और पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि पार्टी रायशुमारी के बाद ही मेयर, अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए जिताऊ प्रत्याशी ही खड़ा करेगी और कांग्रेस संगठन इन प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। उन्होंने जिला प्रभारी को भरोसा दिलाया कि अल्मोड़ा जिले से मेयर, अध्यक्ष व पार्षद के पदों में कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर आएंगे। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि निकाय चुनाव कांग्रेस के पक्ष में हैं। आज प्रदेश सरकार की कूटनीतियों के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त है। नौजवान रोजगार को लेकर परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। यहां की जनता निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा सरकार की कूटनीतियों का जवाब देगी। यहां पहुंचे जिला प्रभारी ने निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संभावित दावेदारों के बारे में भी चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया। बैठक में निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, अल्मोड़ा अर्बन कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बगड्वाल, तारा चन्द्र साह, पालिका की पूर्व अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, जिला महामंत्री त्रिलोचल जोशी, मनोज कुमार जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, लीला जोशी, रजनी टम्टा, सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, द्वाराहाट नगर पंचायत से विपिन मठपाल, विनोद जोशी, चौखुटिया नगर पंचायत से पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना कांडपाल, भिकियासैंण नगर पंचायत से नंदन रावत ने अपनी दावेदारी पेश की। दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप डांगी, प्रदेश सचिव एड. महेश चन्द्र, शरद साह, अशोक पाण्डे, चन्द्र प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, जगदीश तिवारी, दीपा साह, राधा टम्टा, शांति कनवाल, जया जोशी, रमेश जोशी, मोहन जोशी, हेमंत साह, गोविन्द मेहरा, निर्मल रावत, जगदीश तिवारी, हरीश भट्ट, निर्मला कांडपाल, ज्योति जोशी, अमन अंसारी, भगवती रेखाड़ी, भगवती मटियानी, कार्तिक साह, मयंक विष्ट, संदीप बिष्ट आदि कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments