HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एआईसी पहुंचे विधायक तिवारी, ढ़ोल—वाद्य यंत्रों से स्वागत

अल्मोड़ा : एआईसी पहुंचे विधायक तिवारी, ढ़ोल—वाद्य यंत्रों से स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विद्यालय को 05 लाख देने की घोषणा

एआईसी को बताया नगर का ऐतिहासिक व अग्रणी विद्यालय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में विधायक मनोज तिवारी का ढ़ोल व वाद्यंत्रों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान आपदा में क्षतिग्रस्त हुए भवन के निर्माण हेतु 05 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

विधायक तिवारी सम्मान समारोह में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, अभिभावक तथा नगर के गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तिवारी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। विद्यार्थियों ने ढ़ोल और विभिन्न वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी अतिथियों का मन मोह लिया। विधायक तिवारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। सभी से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का निवेदन किया। अल्मोड़ा इंटर कालेज को इस नगर का एक ऐतिहासिक एवं अग्रणी विद्यालय बताते हुए उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई दी। विशेष रूप से विद्यार्थियों को उन्होंने भविष्य की तैयारी हेतु विद्यार्थी जीवन की महत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यालय का भ्रमण करने पर आपदा से क्षतिग्रस्त भवन के निर्माण व सौंदर्यीकरण हेतू उन्होंने विधायक निधि से 05 लाख रूपया प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक व उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण, शाल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस तारा चन्द्र जोशी, संजय दुर्गापाल, रोबिन मनोज भण्डारी, अध्यक्ष, लक्ष्मी भंडार राजेंद्र तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, ग्राम प्रधान राधा देवी, मनोज सनवाल, अशोक पाण्डे, अध्यक्ष अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य विजय रावत, मनमोहन चौधरी, दीपक थापा, बृज मोहन, अशोक रावत, डॉ० मदन मोहन भैसोड़ा, अशोक रावत, पंकज मेर, राजेश आर्या, पिंकी टम्टा, सरिता साह, जानकी कांडपाल, मनीष नेगी, राजेन्द्र टाकुली सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हिंदी ममता धींगा ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments