सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र से गुम हुई एक महिला का आखिर पुलिस ने पता लगा लिया। उसे 06 माह बाद महिला मिली। उसे पुलिस टीम ने हरियाणा के मानेसर गुड़गांव से सकुशल बरामद कर लिया है।
मामले के मुताबिक इस साल बीते दो मार्च को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोमेश्वर थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी लिखाई थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी पत्नी 25 फरवरी 2025 को घर से कहीं चले गई और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद कोतवाली सोमेश्वर के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी की। लगातार प्रयासों के बाद गुम महिला का पता लगाया और 06 माह बाद गुमशुदा महिला को 14 सितंबर 2025 को हरियाणा राज्य के मानेसर गुड़गांव से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद कोतवाली में पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई और महिला को परिजनों के सुपुर्द किया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रेम सिंह खोलिया, कांस्टेबल नीरज मेहरा व महिला कांस्टेबल आशा कौशल शामिल रहे।

