जरूरी ख़बर : संडे को खुलेगी अल्मोड़ा बाजार, व्यापार मंडल ने लिया फैसला
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
दीपावली पर्व को देखते हुए नगर व्यापार मंडल ने इस रविवार यानी 31 अक्टूबर को बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। नगर व्यापार मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
नगर व्यापार मंडल की बैठक में नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि त्योहार को देखते हुए नगर व्यापार मंडल और व्यापारियों ने फैसला लिया है कि इस रविवार, 31 अक्टूबर को बाजार खोली जायेगी। उन्होंने कहा कि लगातार कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए दीपावली एक संजीवनी साबित हो सकती है।

कोरोना काल में आर्थिक संकट को झेल चुके व्यापारियों को इस दीपावली सीजन से काफी उम्मीदे हैं। बैठक मै यह भी निर्णय लिया गया कि बाहरी व्यक्तियों को भी जगह—जगह पर नहीं बैठने दिया जाएगा। बाजार पर अल्मोड़ा के व्यापारियों का पहला हक है।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल, अमन नज्जौन, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी, राजीव भसीन, जोगिंदर निरंकारी, पवन साह, भुवन वर्मा, मनीष जोशी, ज्योति कपूर, शहजाद कश्मीरी, सलमान, गुड्डू भट्ट, दीप जोशी आदि व्यापारी उपस्थित थे।