HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मनोज जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि

अल्मोड़ा : मनोज जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के शोधार्थी दन्या निवासी मनोज जोशी पुत्र मोहन चंद्र जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि मिल गई है।

मनोज जोशी कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल के अंतर्गत एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से शिवधाम एवम् शिवपुराण महात्म्य अर्थात धार्मिक पर्यटन के पीएचडी शोधार्थी थे। आज उन्हें कुमाऊं विश्विद्यालय द्वारा धार्मिक पर्यटन से पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है। उन्होंने अपना शोध प्रो. पुष्पा अवस्थी के निर्देशन में पूरा किया है। इससे पहले भी मनोज ने नेट क्वालीफाई किया था। वह बीएड व टीईटी पास भी हैं। मनोज को पीएचडी उपाधि मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल, शिक्षक योगेंद्र रावत, पूर्व ग्राम प्रधान डीके जोशी, पत्रकार शंकर भट्ट, व्यापारी गोविंद जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रा पंत, हेम चन्द्र पांडे आदि लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments