HomeUttarakhandAlmoraटोटल सिक्योरिटी : अल्मोड़ा कोतवाली में लगी सैन्सर युक्त सेनेटाइजर मशीन

टोटल सिक्योरिटी : अल्मोड़ा कोतवाली में लगी सैन्सर युक्त सेनेटाइजर मशीन

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आज कोतवाली अल्मोड़ा में नगर अल्मोड़ा के समाजसेवियों ने सैन्सर युक्त सैनिटाइजर मशीन भेंट की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण वर्मा ने बताया कि नगर के समाजसेवी राजेन्द्र सिंह कनवाल निवासी खत्याड़ी एवं राहुल बोरा निवासी अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं थाने में आने वाले फरियादियों हेतु सैन्सर सेनेटाइजर मशीन का इन्टालेशन करवाया तथा उद्घाटन कर जवानों को मशीन के सदुपयोग की जानकारी दी। उन्होने यह भी बताया कि अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कोरोना काल में किया गया कार्य सराहनीय रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments