HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापारी जॉन रावत और मोनू पाण्डेय का आकस्मिक निधन, व्यापार...

अल्मोड़ा : व्यापारी जॉन रावत और मोनू पाण्डेय का आकस्मिक निधन, व्यापार मंडल ने जताया शोक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। यहां गत रात्रि दो व्यापारियों का आकस्मिक निधन हो गया है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि गत रात्रि व्यापारी जॉन रावत का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 47 साल के थे। वर्तमान में बड़ी बगीचा में उनका व्यवसाय था तथा काफी समय से बीमार चल रहे थे। इधर नृसिंहबाड़ी निवासी व्यापारी मोनू पांडेय उम्र 40 वर्ष का भी निधन हो गया है। इनके पिता ईश्वर दत्त पांडे थाना बाजार में पान की दुकान का संचालन करते हैं। व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने दोनों व्यापारियों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में नगर अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, प्रत्येश पांडेय, कार्तिक शाह, अनीता रावत, राहुल बिष्ट, अमन नज्जोंन, ज्योति कपूर, मुमताज कश्मीरी, सूरज साह, मन्नू पाठक, मनीष जोशी, कौशल चौधरी, दर्शन रावत, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments