सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर पैनी निगाह रखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दो व्यक्तियों को मदिरा के साथ गिरफ्तार किया है।
पहला मामला धौलछीना थाना क्षेत्र का है। चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहे के समीप आरोपी विशम्बर दत्त पुत्र स्व. पूरन चन्द्र निवासी ग्राम पेटशाल, धौलछीना जिला अल्मोड़ा को 52 पव्वे कुल 13 बोतल माल्टा मार्का अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दूसरा मामला थाना दन्या का है। जहां पुलिस ने चेकिंंग के दौरान वृद्ध जागेश्वर तिराहे के पास से आरोपी चन्दन सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी ग्राम गुन्जरखाली, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा को 100 पाउच अवैध मसालेदार माल्टा शराब के गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

