HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, यहां हुआ मार्ग बंद, रूट डायवर्ट

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच, यहां हुआ मार्ग बंद, रूट डायवर्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

यहां लगातार हो रही बारिश से अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ों के दरकने और मलबा आने की सूचना है। हालांकि जगह—जगह जेसीबी लगाई गई है, लेकिन भारी बारिश के चलते मलबा हटाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

मौके पर मौजूद सीएनई ​संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार यहां भौर्या बैंड के पास भारी मलबा आ जाने से मार्ग बंद हो गया है। मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है, लेकिन बारिश का क्रम लगातार चलने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहां से फिलहाल मार्ग खोले जाने तक रूट डायवर्ट कर दिया गया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand Breaking : छप्पर गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल – जिलाधिकारियों ने दी सीएम को अपडेट

तहसीलदार बरखा जलाल ने बताया कि भौर्या बैंड के पास मार्ग बंद होने के चलते रूट डायवर्ट करवा दिया गया है। नैनीताल से अल्मोड़ा व अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ़ होते भेजा जा रहा है। भवाली व क्वारब से यह रूट डायवर्ट पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इधर एनएच के जेई विनोद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना अग्रसारित कर ​दी गई है। यहां मार्ग खुलने में कुछ समय लग सकता है। आपदा प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है। मार्ग खुलने पर सूचित कर दिया जायेगा।

Uttarakhand : गंगोत्री धाम में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें सुंदर नजारा

अल्मोड़ा : द्वाराहाट में सर्वाधिक बारिश, नैनीताल जनपद के इस रास्ते से गुजरने पर रोक

Big Breaking : अल्मोडा—हल्द्वानी एनएच पर जगह—जगह पत्थरों की बरसात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments