HomeUttarakhandAlmoraBREAKING: अल्मोड़ा को मिले 06 हाईवे पेट्रोल वाहन, हरी झंडी दिखाकर रवाना

BREAKING: अल्मोड़ा को मिले 06 हाईवे पेट्रोल वाहन, हरी झंडी दिखाकर रवाना

ADVERTISEMENTS

—कोई दुर्घटना/घटना पर पुलिस कार्यवाही में आएगी तेजी
—पुलिस कार्यों में होगी गुणात्मक वृद्धि—ओशीन जोशी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड से अल्मोड़ा जिला पुलिस को 06 हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल स्कॉर्पियो वाहन प्रदान किए गए हैं। जिन्हें आज पुलिस लाइन अल्मोड़ा से पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वाहनों को उनके निर्धारित मार्गों की ओर रवाना करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ओशीन जोशी ने हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल वाहन के कार्यों तथा उनके निर्धारित मार्गों के बारे में में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल 02 शिफ्टों में कार्य करेंगी तथा जनता की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। राजमार्गो/अन्य मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, अपराध तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के 24 घंटे हाईवे पर नियुक्त होने से पुलिस कार्रवाई में काफी तेजी आएगी। जिससे जिले में पुलिस कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी और साथ ही जनता लाभान्वित होगी। इस अवसर पर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी, हर्ष सिंह नेगी, एसआईएमटी कुशल सिंह सहित हाईवे पेट्रोल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments