HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 03 लाख का गांजा पकड़ा और 03 तस्कर दबोचे

अल्मोड़ा: 03 लाख का गांजा पकड़ा और 03 तस्कर दबोचे

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जनपद अंतर्गत थाना सल्ट की पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने करीब 03 लाख रुपये का गांजा पकड़ा। इस गांजे की पहाड़ से मुरादाबाद को तस्करी की जा रही थी। जो स्पलेंडर बाइक से ढोया जा रहा था। मामले में 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक एवं प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान नैल तिराहा से करीब 50 मीटर नैल गांव की तरफ बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक में सवार तीन युवक गांजा तस्करी करते पकड़े। इन्होंने दो पिट्ठू बैगों में कुल 12.415 किलोग्राम गांजा भरा था। पुलिस ने तीनों तस्कर युवकों शाने आलम उर्फ सानू पुत्र फारुख अन्सारी, सतेन्द्र सिंह पुत्र उदल सिंह व अल्लाउद्दीन पुत्र अली मोहम्मद, निवासीगण बुढ़ानपुर अलीगंज, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। बाईक को सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्कर गांजे को मुरादाबाद ले जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत 3,10,375 रुपये बताई गई है। संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक, अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, विनोद कुमार व अवधेश कुमार व कांस्टेबल परवेज अली शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments