HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : फ्रेंडली हॉकी मैच, शारदा पब्लिक स्कूल ने दर्ज की जीत

अल्मोड़ा : फ्रेंडली हॉकी मैच, शारदा पब्लिक स्कूल ने दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। नव वर्ष के उपलक्ष्य में शारदा पब्लिक स्कूल एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बीच एक दिवसीय फ्रेंडली हॉकी मैच का आयोजन हुआ। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।

खेलो इंडिया के सदस्य गोपाल नारायण मिश्रा के सहयोग से शारदा पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय फ्रेंडली हॉकी मैच का आयोजित किया गया। मैच में दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हॉफ में दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही। खेल के दूसरे हॉफ में शारदा के दक्ष बोरा ने शानदार गोल कर अपने टीम को 1-0 से विजयी बनाया।

मैच के मुख्य अतिथी गोपाल नारायण एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। मैच में निर्णायक की भूमिका में हॉकी कोच सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बलवंत सिंह दानू रहे। इस अवसर पर हॉकी कोच शारदा पब्लिक स्कूल अनीता पवार, तनुजा फर्त्याल, निवेदिता बड़थ्वाल, प्रो. अरविंद पांडे आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments