HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अग्निकांड में झुलसे फायर वाचर कृष्ण ने भी तोड़ा दम

अल्मोड़ा : अग्निकांड में झुलसे फायर वाचर कृष्ण ने भी तोड़ा दम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा | बिनसर अभयारण्य क्षेत्र के जंगल में आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलसे एक और फायर वाचर कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कृष्ण पिछले सात दिनों ने मौत से जंग लड़ रहा था। बिनसर अग्निकांड में मृत लोगों की संख्या पांच पहुंच गई है। चार लोगों की मौत अग्निकांड के दौरान मौके पर ही हो गई थी। वहीं फायर वाचर कृष्ण की मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बिनसर अभयारण्य क्षेत्र के जंगलों में पिछले सप्ताह गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद विभाग की आठ सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। आग बुझने से पहले ही आग की तेज लपटों के बीच टीम घिर गई। हादसे में वन रक्षक त्रिलोक सिंह मेहता, वन श्रमिक दीवान राम, फायर वाचर करन और पीआरडी जवान पूरन सिंह जिंदा जल गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चार अन्य कर्मी वन श्रमिक कैलाश भट्ट, चालक भगवत सिंह भोज, फायर वाचर 21 वर्षीय कृष्ण कुमार और पीआरडी जवान कुंदन सिंह बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार को सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा था। बुधवार को करीब डेढ़ बजे 80 प्रतिशत से अधिक झुलसे कृष्ण कुमार निवासी भेटूली अयारपानी ने एम्स हास्पिटल में दम तोड़ दिया। कृष्ण की मौत की खबर मिलते ही स्वजन बेसुध हो गए। पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य का अभी उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments