HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दर्द को महसूस करो ! कश्मीर फाइल्स ने मचाई धूम,...

अल्मोड़ा : दर्द को महसूस करो ! कश्मीर फाइल्स ने मचाई धूम, होली के बाद भी लगी रहेगी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राष्ट्रीय की बात तो छोड़िये स्थानीय स्तर पर बिना किसी मीडिया कवरेज के अल्मोड़ा के सिनेमाघर में घूम मचा रही कश्मीर फाइल्स फिल्म को नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक रिस्पांस मिल रहा है, जिसको देखते हुए फिल्म को होली के बाद भी जारी रखने का फैसला ​लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में कश्मीर फाइल्स फिल्म लगने के बाद से ही इसे ​मुख्यधारा के मीडिया का सपोर्ट कतई नहीं मिला। एक विचारधारा से संबंधित अल्मोड़ा के पत्रकारों ने फिल्म को प्रमोट करने में कंजूसी बरती। इसके बावजूद कुछ वैकल्पिक मीडिया ने इस फिल्म की सूचना प्रसारित की और सिनेमा हॉल में पहले से भी अधिक भीड़ उमड़ पड़ी।

ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा में मनोरंजनों के साधनों की यदि बात करतें तो यहां मात्र दो सिनेमा हॉल हैं, जिनमें से एक में यह बहु चर्चित फिल्म लगी है। जबकि दूसरे सिनेमा हॉल में फिल्म नहीं लगने के कारणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बता दें किइधर सिनेमा हॉल के मैनेजर कुशल अग्रवाल ने बताया कि अल्मोड़ा के एलआर साह रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास One Cinemas Heritage, Almora में लगी The Kashmir Files को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म को मीडिया कवरेज व प्रमोशन नहीं मिल पाया।

उल्लेखनीय है कि यहां L.R. Shah road, निकट hotel shivalik व vishal megha mart के निकट शिवालिक स्थित सिनेमा हॉल में यह ​फिल्म चल रही है। सिनेमा हॉल के कुशल अग्रवाल ने बताया कि फिल्म् के वर्तमान में 10.40, 1.20, 4.40 व 7.40 मिनट पर शो चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 24 मार्च, 2022 तक सिनेमा हॉल में लगी रहेगी। 24 मार्च को फिल्म को लेकर अग्रिम घो​षणा की जायेगी।

अल्मोड़ा में लगी “The Kashmir Files”, सभी शो Housefull

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments