ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा | अल्मोड़ा के ब्लॉक धौलादेवी में ग्राम काना महरकाना में भारी बारिश के चलते ग्रामीण पैदल मार्ग बंद हो गया है। जिससे ग्राम वासियों को आवगमन में परेशानी हो रही है। यहां भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन से कई पेड़ पैदल मार्ग पर आ गिरे है। भूस्खलन से गांव के तीन घरों को ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। गांव के ही रमेश चंद्र व जयंती देवी ने अपने घरों को भूस्खलन वाली जगह पर पन्नी डालकर बचा रखा है। हालांकि इस भारी बारिश के बीच पन्नी कहा तक रुकेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। उधर पोल गिरने से गांव में बिजली नहीं आ रही है।


ADVERTISEMENTS

