HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशे में 'नवाब' बने हुड़दंगी, पुलिस ने सिखाया सबक, 3 गिरफ्तार

अल्मोड़ा: नशे में ‘नवाब’ बने हुड़दंगी, पुलिस ने सिखाया सबक, 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

शराब का चढ़ा सरूर, हवाई जहाज बना दी स्कूटी, लगा 20 हजार का तगड़ा फटका!

न सिर पर हेलमेट मिला, ना ही कोई कागज—लाइसेंस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस ने शराब के नशे में सड़क पर हुड़दंग मचाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बगैर लाइसेंस, बिन हेलमेट और बगैर कोई कागजात नशे में हवा—हवाई स्कूटी दौड़ाते भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का 20 हजार का चालान भी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रॉयल होटल के पास टाटिक निवासी इन्द्र लाल (33 वर्ष), भनौली निवासी प्रकाश कुमार (28 वर्ष) और जसपुर (ऊधम सिंह नगर) से आए मोहम्मद अमन सिद्दकी (23 वर्ष) शराब के नशे में इस कदर चूर हुए कि आपस में ही भिड़ गए। पुलिस लाइन के पास इन ‘नवाबों’ के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी। हुड़दंग ऐसा कि राहगीरों का निकलना दूभर हो गया।

इसी बीच गश्त पर निकले धारानौला चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, होमगार्ड चन्दन सिंह, राजेन्द्र भट्ट, हरीश चन्द्र भट्ट और रमेश पाण्डे की टीम ने इन तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने इन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

बिना कागज, बिना हेलमेट और 20 हजार की ‘चपत’

हुड़दंगियों के साथ-साथ पुलिस के हत्थे एक ऐसा ‘सुपरफास्ट’ स्कूटी सवार भी चढ़ा, जिसने नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दुगालखोला निवासी दिनेश कुमार (31 वर्ष) शराब के नशे में टल्ली होकर अपनी स्कूटी को हवा से बातें करा रहा था। ताज्जुब की बात यह थी कि उसके पास न हेलमेट था, न ड्राइविंग लाइसेंस और न ही वाहन के कोई कागज। ऊपर से वह ट्रिपल राइडिंग कर खतरनाक तरीके से स्कूटी दौड़ा रहा था। पुलिस ने न सिर्फ उसे गिरफ्तार किया, बल्कि उसकी स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर 20,000 रुपये का तगड़ा ‘कोर्ट का चालान’ थमा दिया।

अल्मोड़ा पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि यदि सड़क पर हुड़दंग मचाया या नशे में ‘शक्तिमान’ बनने की कोशिश की, तो जेब और इज्जत दोनों का भारी नुकसान तय है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments