HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महंगा पड़ा नशे में वाहन चलाना, 02 गिरफ्तार, वाहन हुए...

अल्मोड़ा : महंगा पड़ा नशे में वाहन चलाना, 02 गिरफ्तार, वाहन हुए सीज

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। थाना लमगड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाते पकड़ा। दोनों के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। साथ ही उनकी बाइक व स्कूटी को भी सीज कर दिया गया।

नशे में वाहन चलाते पकड़ा

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त मताहतों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश हैं। जिस हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग पर कार्रवाई के आदेश हैं। साथ ही प्रेशर हार्न, रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आदेशों के अनुक्रम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल संख्या यके 06 एजेड 3813 के चालक सुनील सिंह बोरा निवासी ऊधम सिंह नगर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर बाइक को सीज किया गया। वहीं, स्कूटी संख्या यूपी 26 सीआर 6740 के चालक किशन वीर सिंह निवासी बरेली को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज किया गया।

उत्तराखंड : दिल्ली जा रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments