HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महिला होल्यारों के सांस्कृतिक जुलूस ने बिखेरे फाग के रंग,...

अल्मोड़ा : महिला होल्यारों के सांस्कृतिक जुलूस ने बिखेरे फाग के रंग, शानदार प्रस्तुतियां

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

फाल्गुनी रंगों से सराबोर नृत्य गीतों से भरा होली उत्सव 

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन आज रविवार को नगर क्षेत्र में महिलाओं के भव्य सांस्कृतिक जुलूस का आयोजन हुआ।

महिलाओं का सांस्कृतिक जुलूस अल्मोड़ा के प्राचीन सिद्धनौला मन्दिर से शुरू हुआ। इसमें हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, बागेश्वर, रानीखेत से आ​ई महिला टीमों के अलावा अल्मोड़ा नगर की स्यूनराकोट, जौहार कालोनी, जाखनदेवी, कर्नाटकखोला की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान महिलाओं की खड़ी होली गायन, स्वांग की बेहतरीन प्रस्तुति देकर अल्मोड़ा नगर होली के रंगों में सरोबार हो गया। सांस्कृतिक जुलूस में विक्टोरिया क्लब और नगर व्यापार मण्डल द्वारा जलपान और फलों का वितरण करके महिला होल्यारों का स्वागत किया गया।

अबीर—गुलाल व रंगों से सरोबार होकर सांस्कृतिक जुलूस कार्यक्रम स्थल नन्दादेवी परिसर में पंहुचा। जहां महिला कल्याण द्वारा आयोजित होली महोत्सव में महिला टीमों द्वारा होली गायन किया गया। इस मौके पर वर्तमान में सामाजिक बुराइयों और आम जनता में जन चेतना जागृत करने के लिए स्वांग के माध्यम को अपनाया गया।

इससे पूर्व होली महोत्सव के शुभारम्भ में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने महिला कल्याण संस्था के द्वारा कराये जा रहे कार्यों का विवरण रखा। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त लोगों का आभार भी जताया। द्वितीय दिवस के होली महोत्सव का शुभाम्भ अल्मोड़ा विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने विधानसभा की समस्त जनता को रंगोत्सव पर्व होली की शुभकामनाएं दीं।साथ ही सभी महिला होली टीमों और महिला होल्यारों सहित कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

होली महोत्सव के निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, मनमोहन चौधरी, भाष्कर साह, अखिलेश थापा, संगीता जोशी, मनीषा भट्ट आदि शामिल थे। संचालन समिति उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एवं सचिव पुष्पा सती ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द बगडवाल द्वारा की गयी। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पाण्डेय, अतिथि के तौर पर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रघु तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत, समाजसेवी सुनीता वर्मा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष नगर व्यापार मण्डल कार्तिक साह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव परितोष जोशी, मनोज वर्मा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, स्मिता जोशी, नगर व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनीता रावत सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, दीपा सतीश जोशी, अनुराधा अग्रवाल, ममता चॊहान, मंजू जोशी, अंजू अग्रवाल, सरला बिष्ट, आशा पन्त, चन्द्रा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, मंजू रावत, आशा कर्नाटक, इन्द्रा लोहनी, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, अनीता रावत आदि ने कार्यक्रम में सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments