HomeUttarakhandAlmoraScience Festival : राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में छा गया अल्मोड़ा

Science Festival : राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में छा गया अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

⏩ यश तिवारी, शुभम ठाकुर, हिमानी राज्य स्तर पर प्रथम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव (Science Festival) में जनपद के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस महोत्सव में अल्मोड़ा के छात्र-छात्राएं अपना दबदबा कायम करने में सफल रहे।

जिला समन्वयक विनोद कुमार राठौर द्वारा बताया कि 23 नवंबर से 26 नवंबर, 2022 तक खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उनके नेतृत्व में में जिले के बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया।

इन छात्र-छात्राओं ने स्थापित किया कीर्तिमान

सीनियर वर्ग में दो छात्रों द्वारा प्रथम स्थान तथा जूनियर वर्ग में एक छात्रा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। सीनियर वर्ग में एक साथ द्वारा द्वितीय स्थान तथा जूनियर वर्ग में दो छात्र-छात्राओं द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर बसेड़ी सल्ट के छात्र यश तिवारी द्वारा ”हमारे लिए गणित” विषय में प्रथम स्थान। राजकीय इंटर कॉलेज पटल गांव चौखुटिया के छात्र शुभम ठाकुर द्वारा ”स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” में प्रथम स्थान। विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के छात्र मानस बिष्ट द्वारा परिवहन एवं नवाचार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

जूनियर वर्ग में यह रहे अव्वल

जूनियर वर्ग में अटल उत्कृष्ट विद्यालय कनरा की छात्रा हिमानी बोरा द्वारा ”स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” में प्रथम स्थान। इंटर कॉलेज सिनार के बाल वैज्ञानिक हर्षित बिष्ट द्वारा ”परिवहन और नवाचार” में तृतीय स्थान। नवप्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा चौखुटिया की छात्रा कुमारी तनीषा आर्या द्वारा ”पर्यावरण अनुकूलन सामग्री” में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

खूब मिली सराहना

राज्य विज्ञान महोत्सव में जनपद अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्शनों को निर्णायक छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों तथा आम जनता द्वारा काफी सराहा गया। जनपद अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा वंदना, मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी खंड शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल, प्रकाश जंगपांगी, प्रेमा बिष्ट, हरीश रौतेला, हरेंद्र साह, शैलेंद्र चौहान, श्याम सिंह बिष्ट, वंदना रौतेला, विनय कुमार, दिगंबर आर्य, सुरेश आर्य, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोडा, जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने बाल वैज्ञानिकों में उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

बिग बी अमिताभ बच्चन की जीवनी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments