HomeUttarakhandAlmoraAlmora : कांग्रेस ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशनलाल का किया भव्य स्वागत

Almora : कांग्रेस ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशनलाल का किया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

✒️ पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष किशनलाल का आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम पूर्व दर्जा मंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया।

विदित हो कि वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व सभासद किशनलाल को विगत दिनों कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने अल्मोड़े जिले के अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, मिष्ठान वितरण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किशनलाल को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि किशनलाल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं तथा पूर्व में नगर पालिका के सभासद रहने के साथ ही संगठन में अनेक पदों का निर्वहन कर चुके हैं। किशनलाल के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बनने से अल्मोड़े जिले में कांग्रेस को बेहद मजबूती मिलेगी। कर्नाटक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद प्रसन्नता की बात है कि किशनलाल जैसे वरिष्ठ, कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर किशन लाल ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं अवरूद्ध विकास से जनता त्रस्त है। आने वाले दिनों में वे इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उठाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशनलाल, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, अशोक सिंह (सरपंच), हंसा दत्त कर्नाटक, हरीश चंद्र भट्ट, कौशल किशोर पाण्डे, रोहित शैली, भूपेंद्र शैली, हिमांशु कनवाल, ललित मोहन जनौटी, राहुल कर्नाटक, अजय बिष्ट, पंकज गोस्वामी, लीलाधर राजपूत (कृष्णा), प्रकाश मेहता, हेम चन्द्र जोशी, रश्मि काण्डपाल, भावना काण्डपाल, ललित खोलिया, सीता रावत, रेखा जोशी, पूजा बगड़वाल, आशा मेहता, कंचन पाण्डे, प्रियांशु जोशी, निखिल तिवारी, कमलेश कुमार, रितिक राज, बलवंत सिंह, मनोज कनवाल, सचिन सलाल, गिरीश सलाल, सागर अधिकारी, तन्मय जोशी, सागर प्रसाद, सागर रावत, राहुल बिष्ट, गोलू फर्त्याल, हर्ष सिंह, सुजल कुमार, अंकित चम्याल, राजकुमार, अंशुल मेहता सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

उत्तराखंड : मौसम विभाग ने भारी बारिश, बर्फबारी का जारी किया अलर्ट

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments