सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां एसएसजे परिसर में एक अन्य प्राध्यापक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मच गया है। इससे पूर्व हिंदी विभाग की एक प्रोफेसर कोरोना संक्रमित पाई गई थी। अब कालेज एक बार पुन: तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने बताया कि सावधान बरतने के लिए कालेज 12 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। 13 दिसंबर को परिसर में सेनेटाइजेशन का कार्य होगा और कालेज अब 14 दिसंबर को खुलेगा। इधर निश्चित रूप से उच्च शिक्षण संस्थान 15 दिसंबर से खोले जाने के आदेश के बाद इस तरह की ख़बरें आना चिंता में डालने का विषय है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।