HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया अभिभूत, पुरस्कार वितरण

अल्मोड़ा : बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया अभिभूत, पुरस्कार वितरण

ADVERTISEMENTS

⏩ जीजीआईसी अल्मोड़ा में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सर हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस व मातृ दिवस के मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा जीजीआईसी अल्मोड़ा के सभागार में विश्व रेडक्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया।

समारोह का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रेडक्रॉस द्वारा सभी ब्लॉकों के विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मनी नमन द्वारा लिखित रेडक्रॉस गीत को अनेक विद्यालयों के बच्चों व सांस्कृतिक टीमों ने गाया। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ.जे.सी दुर्गापाल ने रेडक्रॉस का इतिहास बताया, योगेश जोशी सदस्य द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से रेडक्रॉस की जानकारी दी गयी। सचिव दीपंकर डेनियल ने रेडक्रॉस का लेखा—जोखा प्रस्तुत किया, सीएमओ डॉ. आर.सी.पंत ने सभी से रेडक्रॉस से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के पदाधिकारी व सदस्य, महिलाएं व अनेक गणमान्य मौजूद रहे। चेयरमैन मनोज सनवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता विधायक मनोज तिवारी (सदस्य रेडक्रॉस) व संचालन मनी नमन, प्रभारी रेडक्रॉस ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments