HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा चैंपियन लीग : दिलचस्प मुकाबला, करन शैली चुने गये मैन ऑफ...

अल्मोड़ा चैंपियन लीग : दिलचस्प मुकाबला, करन शैली चुने गये मैन ऑफ द मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां जारी अल्मोड़ा चैंपियन लीग का चौथा मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। ग्रुप ए का चौथा मुकाबला मेहरा स्पोर्ट्स U-19 तथा भट्ट क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में करन शैली मैन ऑफ द मैच चुने गये।

जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भट्ट क्रिकेट अकादमी 21.2 ओवर में 119 रनो में सिमट गई। सुरेंद्र बोरा ने 47 रनों का योगदान दिया और करन शैली तथा अमन बिष्ट ने 3—3 विकेट लिए। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स U—19 ने आशुतोष कुमार के 51 तथा विशिष्ट रावत के 54 रनों की मदद से यह लक्ष्य 17.2 ओवर में आसानी से प्राप्त कर लिया। करन शैली को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments