HomeUttarakhandAlmoraखेल समाचार: 'अल्मोड़ा चैम्पियन' क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मैच मेहरा स्पोर्ट्स...

खेल समाचार: ‘अल्मोड़ा चैम्पियन’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मैच मेहरा स्पोर्ट्स ने जीता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज ‘अल्मोड़ा चैम्पियन’ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। जिसमें मेहरा स्पोर्ट्स अकेडमी ने 07 विकेट से उद्घाटन मैच ​जीत लिया। मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल भावना बनाए रखने की अपील की।

उद्घाटन मैच मेहरा स्पोर्ट्स अकेडमी एंव भट्ट क्रिकेट अकेडमी की टीमों के बीच हुआ। जिसमें भट्ट एकेडमी की टीम 108 रन बनाकर 21 ओवर में आल आउट हो गई। इसके बाद मेहरा स्पोर्ट्स अकेडमी ने 15 ओवर में 03 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और जीत दर्ज की।

उद्घाटन में लियाक़त अली, बीएस मनकोटी, भैरव गोस्वामी, ज़िला खेल अधिकारी बीएल वर्मा, गोपाल खोलिया, विनीत बिष्ट आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। इनके अलावा समिति के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, संस्थापक कैलाश मेहरा, सह संयोजक आबिद अली, संजय वर्मा, सौरव वर्मा, सभासद देवेंद्र कनवाल, नरेंद्र, सचिन, आशुतोष, पवन, देवेंद्र परिहार, हीरा कन्नवाल् आदि कई लोग मौजूद रहे। लोग। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष अजित कार्की ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments