👉 हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के मैच जारी
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के मैच जारी हैं। आज खेले गए दो मैचों में अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 5 विकेट और जेआर फाइटर की टीम ने 92 रनों के अंतर से मैच जीता।


मंगलवार को पांचवें दिन का पहला मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स व शिव शक्ति के बीच मैच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति टीम ने 19.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 158 रन बनाएं, लक्ष्य का पीछे करने उतरी अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ दा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स के सूरज नयाल रहे, जिन्होंने 45 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली।
दूसरा मैच जेआर फाइटर व अल्मोड़ा सर्विसेस के बीच खेला गया। जिसमें जेआर फाइटर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जेआर फाइटर की टीम ने 15.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेस की टीम ने 13.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 76 रन बनाए। इस तरह जेआर फाइटर ने 92 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच जेआर फाइटर टीम के स्पिन गेंदबाज दीवान सिंह चौहान रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवरों में 7 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए।
मैच के मुख्य अतिथि स्टेडियम क्रिकेट कोच कैलाश मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कर मैच का शुभारंभ कराया और खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे जबकि स्कोरर की भूमिका में मयंक व अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा और ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहे। इस मौके पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत आदि समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

