👉 एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग मैचों का छठा दिन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के छठे दिन बुधवार को भी दो मैच खेले गए। पहला मैच वेद वॉरियर्स ने 10 विकेट और दूसरा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 7 विकेट से जीता।

पहला मैच अल्मोड़ा सर्विसेस व वेद वॉरियर्स के बीच खेला गया। अल्मोड़ा सर्विसेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 104 रन ही बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेद वॉरियर्स की टीम ने बिना विकेट खोए 7 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह वेद वॉरियर्स ने 10 विकेट से मैच में बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ दा मैच वेद वॉरियर्स के अंकित सिंह रहे, जिन्होंने 24 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली। दूसरा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने 19 ओवरों में 10 विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा चैलेंजर्स की टीम ने 15.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 118 रन बना कर जीत दर्ज की। इस तरह अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स टीम के तेज गेंदबाज गौरव रहे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
दोनों मैचों के मुख्य अतिथि क्रमशः पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवंत रावत व पूर्व छात्र संघ महासचिव नरेंद्र बगडवाल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी, स्कोरर की भूमिका में मयंक व अभय ने निभाई, जबकि अनिल टम्टा उद्घोषक व किशन लाल ग्राउंड्स मैन रहे। इस मौके पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी व कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

