HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : केमू की बस से कार की जोरदार भिडंत, 03...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : केमू की बस से कार की जोरदार भिडंत, 03 घायल

ADVERTISEMENTS

भतरौंजखान/अल्मोड़ा। रामनगर से बागेश्वर जा रहे केमू की बस और कार की रामनगर मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के निकट दूसरी दिशा से आ रही कार से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक को हालत गंभीर देखते हुए रानीखेत के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 1848 बागेश्वर जा रही थी। रामनगर रोड में मोनाल रेस्टोरेंट के पास बस की दूसरी दिशा से आ रही एक टैक्सी कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे भी टूट गये।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग मदद को दौड़े व पुलिस को भी सूचित किया गया। इस बीच कार सवार घायल रमेश पाठक (52 वर्ष), कमला देवी (62 वर्ष) पत्नी चिंतामणि और कमला देवी (52 वर्ष) पत्नी तारादत्त को बार निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भतरौंजखान भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों में रमेश पाठक को बेहतर उपचार के लिए रानीखेत अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई। इधर रानीखेत नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायल रमेश पाठक को बीती शाम यहां भतरौजखान से यहां रेफर किया गया था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments