HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : धौलछीना के रेस्टोरेंट संचालक की निर्मम हत्या, जंगल में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : धौलछीना के रेस्टोरेंट संचालक की निर्मम हत्या, जंगल में मिली खून से सनी लाश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/खटीमा

बुकिंग में सवारियों को लेकर नैनीताल गये एक अल्मोड़ा के युवक का शव उधम सिंह नगर के चकरपुर क्षेत्र के हाईवे से लगे जंगल में मिला है। मृतक धौलछीना में एक रेस्टोरेंट का संचालन भी करता है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के भैसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गेवाथल, धौलछीना निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट 34 साल पुत्र स्व. मदन सिंह बिष्ट का धौलछीना में रेस्टोरेंट है और वह खुद की टैक्सी भी चलाता था। बताया जा रहा है कि देवेंद्र दो दिन पूर्व एक बुकिंग लेकर नैनीताल के लिए चला था, किंतु आज सोमवार सुबह खटीमा के चकरपुर क्षेत्र के जंगल में हाईवे के नजदीक ही जंगल में उसकी लाश पड़ी मिली।

वहां से सुबह के समय गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना ​पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि रहस्य यह बना है कि मृतक देवेंद्र नैनीताल के लिए चला था, लेकिन चकरपुर कैसे पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि उसकी लाश जंगल में रक्तरंजित हालत में थी और सर पर गहरी चोट के निशान भी थे। इधर मृतक के परिजनों का घटना के बाद से रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। देवेंद्र अपने पीछे पत्नी व दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गया है।

हाईवे पर खड़ी मृतक की कार

मौत से पहले हत्यारों से जमकर हुए संघर्ष के दिख रहे निशान

पुलिस ने बताया कि मृतक की कार राजमार्ग में एक तरफ खड़ी मिली है और शव नीचे खाई में पढ़ा हुआ था। उसके सिर पर गहरे घाव का निशान हैं तथा साथ ही मौके पर अत्यधिक खून फैला हुआ था। उसके जूते शव से 10 मीटर दूर इधर-उधर पड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि मौत से पूर्व उसने हत्यारों से खूब संघर्ष किया होगा। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगें।

उत्तराखंड : युवक का गला घोंटकर कुल्हाड़ी से काटा, फिर शव खेत में दफनाया – एक गिरफ्तार

Uttarakhand : सड़क पर पलट गई तेज रफ्तार यात्री बस, यात्रियों में मची चीख—पुकार, 17 घायल, 04 गम्भीर

रूद्रपुर : शादी में आए युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, बचाने आया भाई भी घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments