HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : कार से 1.25 लाख की देशी शराब बरामद, चालक...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कार से 1.25 लाख की देशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने कार से 25 पेटी अवैध शराब की तस्करी कर रहे 01 तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 1.25 लाख बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुपालन में सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है।

आदेशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ बखरियाल के पास चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार को रोककर चेक किया गया। इस दौरान चालक जीवन सिंह उम्र 44 वर्ष पुत्र स्व. ईश्वरी सिंह निवासी बागेश्वर के कब्जे से 25 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस मामले के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी अवैध शराब लोगों को बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना चाहता था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना के अलावा हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नेगी व कुंदन लाल भी शामिल थे।

मौत का लाइव वीडियो : 👉 देखते ही देखते नदी में डूब गया छात्र

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments