HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : 08 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, कुकर्मी गिरफ्तार

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 08 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, कुकर्मी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत द्वाराहाट ब्लॉक के एक गांव में बहला—फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों के तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने कुकर्मी धर दबोचा। उसके खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना विगत 8 दिसम्बर की है। रानीखेत तहसील क्षेत्र से लगे द्वाराहाट ब्लॉक के अंतर्गत 8 साल की नाबालिग बच्ची को आरोपी टॉफी खिलाने के बहाने उस वक्त ले गया, जब उसके माता पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उस वक्त सिर्फ उसकी दादी घर पर मौजूद थी। आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

यही नहीं बच्ची के शोर मचाने पर उसको डराया धमकाया गया। काफी देर बाद रोती—बिलखती बच्ची अपने घर पहुंची। उसने अपने घरवालों को पूरी आप बीती बताई। घटना के दूसरे दिन नाबालिग के पिता द्वारा राजस्व चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शुरुआती जांच और बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद राजस्व पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 323, 376 सहित पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments