HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : संतुलन बिगड़ने पर बाइक सहित गहरी खाई में जा...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : संतुलन बिगड़ने पर बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरा सवार

ADVERTISEMENTS

✒️ जागेश्वर जाते वक्त हुआ हादसा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दन्या से जागेश्वर जा रहा एक व्यक्ति संतुलन बिगड़ने पर सोना सिलिंग के पास अचानक बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही दन्या पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से तत्काल घायल को खाई से निकाल उसका रेस्क्यू कर अस्पताल भर्ती करा दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बाइक सवार की जान बच गई है और वह खतरे से बाहर है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार दन्या पुलिस की डायल 112 टीम रात्रि में मोटर साइकिल फिसलने से खाई में गिरकर घायल हुए व्यक्ति के लिए संकटमोचक की भूमिका में नजर आई। दरअसल, गत रात्रि 8.30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल सहित सोना सिलिंग के पास गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।

दन्या पुलिस ने किया घायल का सुरक्षित रेस्क्यू

सूचना पर डायल 112 दन्या के एचसीपी प्रताप सिंह मेहरा, कांस्टेबल ललित मोहन व दीपक द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें मालूम चला कि किशोर भट्ट (उम्र 32) निवासी गड़यूड़ा थाना एवं तहसील पाटी जनपद चंपावत जो अपनी मोटर साइकिल पल्सर में दन्या से जागेश्वर को जा रहा था। सोना सिलिंग के पास बाइक फिसलने से खाई मे गिर गया है।

जिसके बाद दन्या पुलिस की डायल 112 टीम द्वारा घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाल कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी पहुंचाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार करवाया गया व परिजनों को सूचित किया गया, घायल को सामान्य चोट आयी है।

80 साल की आमा, 40 वर्ष पूर्व मांगी मन्नत हुई पूरी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments